रामगंजमण्डी: खैराबाद पंचायत समिति में गुंजी सुन्दरकाण्ड की चौपईया का सामूहिक पाठ किया, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया
रामगंजमंडी में मंगलवार क़ो खैराबाद पंचायत समिति में सगितमय सुन्दरकाण्ड का दोपहर करीब 3 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप्रधान कलावती मेघवाल ने जजमान बनकर गणेश मंदिर पर विशेष पूजा की। कार्यक्रम में पंचायत समिति अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सरपंचो ने एक साथ सामूहिक रूप से सुन्दरकाण्ड की चौपइयो का पाठ किया।