रामगंजमण्डी: पुलिस से बचने के लिए बालचंद ने बनाया गफ्फार, 35 साल पहले छेड़छाड़ का हुआ था मामला दर्ज, पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत पुलिस ने मंगलवार को एक स्थायी वारंटी को कोटा से गिरफ्तार कर लिया। वारंटी छेड़छाड़ के मामले पिछले 35 साल से नाम, धर्म और हुलिया बदलकर कोटा के साजिदेहड़ा इलाके में निवास कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी बालचंद बैरवा ने पुलिस से बचने के लिए अपना नाम बदलकर कालू उर्फ गफ्फार रख लिया था।