रामगंजमण्डी: सलावद रोड़ से सुकेत पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ सलावद रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी यशवंत उर्फ राजा केवट डडवाडा रंगपुर रोड कोटा का निवासी है जो हाल में बालिता रोड, पानी की टंकी के पास, कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रह रहा है।