रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में जैन मंदिर को तोड़कर नव निर्माण करने पर विवाद, समाज ने SDM को उपखण्ड कार्यलय में सौपा ज्ञापन #jansamasya
रामगंजमंडी के बाजार नंबर तीन स्थित 65 वर्ष पुराने जैन मंदिर को तोड़कर नव निर्माण करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में आदिनाथ जैन मंदिर समाज बंधुओ ने बुधवार शाम करीब 4 बजे एसडीएम नीता वसीटा क़ो उपखण्ड कार्यलय में ज्ञापन सौपा। वही एक महिला श्रद्धालु ने आदिनाथ जैन मंदिर अध्यक्ष पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।