बालूमाथ: अनुभव सिन्हा बने 27वें थाना प्रभारी, बोले- अपराध, जाम, अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत एसआई अनुभव सिन्हा को बालूमाथ थाना का 27 वां थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बालूमाथ थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पिकेट प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और स्थानीय समस्याओं से अच्छी तरह परिचित होने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।