कालपी: मैनूपुर गांव में प्रेमिका के घर के अंदर बक्से में छिपा प्रेमी, परिजनों और पत्नी ने की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Aug 12, 2026 कालपी के मैनूपुर में गांव में मंगलवार देर रात 11 बजे एक प्रेमी युवक को कथित रूप से प्रेमिका के घर के अंदर बक्से में छिपा पाए जाने पर हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान प्रेमी युवक के बक्से में छिपे मिलने के बाद प्रेमिका के परिजन व उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे और रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक के पकड़े जाने पर महिला ने बयान बदल दिए।