चित्तौड़गढ़: गहलोत के जन्म दिवस पर रोडवेज स्टैंड सहित आसपास का इलाका चौथी बार गहलोत सरकार के नारों से गूंजा, गरीबों को मुफ्त भोजन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिवस शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोडवेज स्टेट स्थित अन्नपूर्णा रसोई में भोजन परोसा और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया. बाद में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गहलोत के समर्थन में जमकर नारे लगाए.