घाटीगांव: मोहना में हाथ ठेला हटाने को लेकर बवाल, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप
ग्वालियर के मोहना में हाथ ठेला हटाने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे दी गई।