आबू रोड: आबूरोड के तहलेटी-आमथला क्षेत्र में पुलिस ने निकाली साइकिल गश्त, ईंधन बचत का संदेश देने सड़कों पर उतरी पुलिस
प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा दिए गए ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज शाम जिला पुलिस द्वारा आबूरोड शहर के सदर थाना क्षेत्र के तहलेटी-आमथला क्षेत्र में विशेष सायंकालीन साइकिल गश्त का आयोजन किया गया।इस साइकिल गश्त में डीएसपी गोमाराम चौधरी, सदर थाना अधिकारी प्रदीप डागा सहित सदर थाना पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।