मोहनलालगंज: भाकियू भानू संगठन की मासिक बैठक समेसी पंचायत भवन में संपन्न, किसानों की समस्याएं सुनी गईं
किसान नेता द्वारा रविवार की शाम करीब सात बजे जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत समेसी पंचायत भवन में भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष इंद्रसेन लोधी के नेतृत्व में की गई। वहीं समेसी ग्राम प्रधान अशोक कुमार रावत ने किसान पंचायत में किसानों की समस्याएं सुनी और शेष समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।