मोहनलालगंज: गोसाईगंज स्थित एक बालिका महाविद्यालय को NCC डिग्री कॉलेज की मिली मान्यता, एल्युमिनी मीट में हुई घोषणा
गोसाईगंज स्थित लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय के कार्यालय द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि महाविद्यालय को NCC डिग्री कॉलेज की मान्यता प्राप्त हुई है। यह घोषणा 2 मार्च 2025 को आयोजित एल्युमिनी मीट में की गई है। कार्यक्रम में 20 यूपी बॉल्स बटालियन लखनऊ के कमांडिंग ऑफिसर करनाल रत्नाकर त्रिवेदी मुख्य अतिथि रहे।