मोहनलालगंज: आगामी त्योहार के दृष्टिगत निगोहा थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक, एसीपी ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की
निगोहा पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि निगोहा थाने में आगामी त्योहारों होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मोहनलालगंज के एसीपी रजनीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। एसीपी वर्मा ने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।