करछना: तहसील परिसर करछना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 111 शिकायतें नहीं हुई एक भी शिकायती पत्र का समाधान।
शनिवार को करछना तहसील परिसर में एसडीएम जागृति स्वास्थ्य की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 111 शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। लेकिन समाधान दिवस पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान न किए जाने से फरियादियों में निराशा रही।