करछना: नए यमुना पुल पर आगे जा रही ट्रक से पीछे से आ रही टकराई तेज रफ्तार ट्रक, चालक हुआ घायल
घटना प्रयागराज के यमुना पार नैनी कोतवाली क्षेत्र के नए यमुना पुल की है जहां पर आगे जा रही ट्रक से पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में जहां टक्कर मारने वाली ट्रक का चालक घायल हो गया तो वहीं गाड़ी से टकराने की वजह से ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर क्रेन को बुलाया गया तथा दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रक को रास्ते से हटाया गया है।