करछना: बरदहा गांव के सामने पिकअप वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक हुआ घायल उपचार के लिए भेजा गया।
करछना क्षेत्र के बरदहा गांव के सामने कोहडा़र वाया करछना मार्ग पर गुरुवार दोपहर पिकअप वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक नौंवा बरांव गांव निवासी कुलदीप कुमार घायल हो गया। जिसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भेजते हुए पिकअप वाहन व चालक को साथ लेकर आई।