करछना: देवरी कला गांव के सामने बाइक की टक्कर लगने से महिला की उपचार के दौरान हुई मौत फैली सनसनी।
करछना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने गुरुवार देव शाम 7 बजे के करीब बाइक की टक्कर लगने से उक्त गांव निवासी राम जियावन विश्वकर्मा की पत्नी कुसुम विश्वकर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया। सूचना होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।