जतारा: शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव, विधायक का संदेश- बच्चे महलों जैसे स्कूल में पढ़ेंगे
जतारा के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक हरिशंकर खटीक व जनपद अध्यक्ष रेखा महेश यादव ने बच्चों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि सरकार बेहतर शिक्षा व्यवस्था दे रही है, जिससे बच्चे अब महलों जैसे स्कूलों में पढ़ेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और सिविल सर्विस तक