बेलछी: बेलछी थाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए मंगलवार को दोपहर 12 बजे शांति समिति की बैठक होगी
Belchhi, Patna | Mar 10, 2025 होली पर्व को शांति ढ़ंग से मनाने को लेकर बेलछी थाना परिसर में 11 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे शांति समीति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी की जानकारी सोमवार की शाम 6 बजे देते हुए थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस को लोगों को बताया जाएगा। ताकि होली का पर्व भाईचारे के साथ शांति ढंग से संपन्न हो।