बेलछी: कोरारी गांव से बेलछी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया
Belchhi, Patna | Mar 9, 2025 बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव से बेलछी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान कोरारी गांव निवासी अरुण चौधरी के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने रविवार की शाम 6 बजे बताया कि अरुण कुमार वर्ष 2014 में मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। जिसे कारवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।