लैलूंगा: ऑपरेशन आघात: रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर पुलिस ने की दो बड़ी रेड, 180 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत कांटाहरदी और जोरापाली में छापेमारी कर कुल एक सौ अस्सी लीटर महुआ शराब जब्त की। खगेश्वर पटेल उर्फ मुन्ना से एक सौ बीस लीटर और शिव सारथी से साठ लीटर शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।