बहेड़ी: लगातार हो रही बारिश के चलते एसडीएम व तहसीलदार ने मुंडिया मुकर्रमपुर, नगरिया कलां आदि गांवों का किया दौरा
यूपी उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर बहेड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत किच्छा नदी किनारे बसे गांव का एसडीम बहेड़ी गोपाल शर्मा एवं तहसीलदार बहेड़ी भानु प्रताप ने निरीक्षण किया तहसील प्रशासन द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी में बताया कि नदी किनारे बसे गांव मुंडिया मुकर्रमपुर, नगरिया कलां,नारायण नगला आदि गांव में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।