बिश्रामपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में रेहला हनुमान चौक से कैंडल मार्च निकाला गया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किये गये कायराना हमला के विरोध में आक्रोशित युवाओं ने रेहला में गुरुवार की शाम आठ बजे कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च की शुरुआत रेहला हनुमान मंदिर चौक एसबीआई बैंक के पास से हुआ। जो नगर भ्रमण के बाद रेहला सब्जी बाजार,स्टेशन रोड होते हुये योगीबीर बाबा मंदिर परिसर में पहुंचा। जहां कैंडल मार्च सभा में तब्दील हो गयी।