बिश्रामपुर: अंचलाधिकारी ने पुलिस के साथ रेहला में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाया
रेहला बाजार चौक के पास सात दशक पुराने वन विभाग के चेक नाका और स्टाफ क्वार्टर की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी। वनपाल संदीप कुमार ने गुरुवार की दोपहर एक बजे जनकरी देते हुये बताया कि अंचलाधिकारी राकेश तिवारी ने मजिस्ट्रेट,महिला पुलिस बल और सशस्त्र बल के साथ सीमांकन कार्य का निरीक्षण किया। जहां अंचल अमीन द्वारा जमीन का मापी कर सीमांकन किया।