बिश्रामपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले के विरोध में आक्रोशित हिंदूवादी संगठन द्वारा विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में बुधवार की शाम सात बजे कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च की शुरुआत सोरडीहा स्थित 10+2 जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान से हुआ। जो नगर भ्रमण के बाद थाना मोड़-गांधी चौक होते हुये पंचमुखी मंदिर परिसर पहुंचा। जहां कैंडल मार्च सभा में बदल गयी