बिश्रामपुर: मुरमा खुर्द गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा खुर्द गांव निवासी बबन यादव की पत्नी अर्चना देवी की संदेहास्पद अवस्था मे मौत हो गयी। घटना बुधवार की है। मायके वालों ने शाम छह बजे रेहला थाना में आवेदन देकर गला दवाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर ग्रामीणों की माने तो मृतिका ने पारिवारिक विवाद में आ कर फाँसी लगाकर आत्महत्या की है। मायके वालों का आरोप है कि गला दबाकर मार गया है।