बिश्रामपुर: लालगढ़ में तीन घरों में आग लगने से लाखों रुपये का हुआ नुकसान
नौगढ़ ओपी क्षेत्र के लालगढ़ में तीन घरों में अचानक आग लग गयी। जिससे घर मे रखा सारा सामान सहित लाखो का संपति जलकर खाख हो गया। पीड़ित परिवार वालो ने इस घटना की जानकारी मंगलवार की शाम चार बजे पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र चौधरी को दी।मौके पर धर्मेंद्र चौधरी पहुंचकर पीड़ित परिवार वालो को ढांढस बंधाया। साथ ही मुवाबजा दिलाने सहित हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।