सोरांव: फाफामऊ इलाके में पानी टंकी पर चढ़ने वाली युवती का पांच सौ रुपये की गड्डी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फाफामऊ इलाके में पानी टंकी पर चढ़ने वाली युवती को नौ घंटे बाद सकुशल नीचे उतारा गया। पल्लवी सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को जब वह घर पर नहीं थीं, तब मोहम्मद आलम, नूर आलम, मोहम्मद सलमान, सिद्धार्थ, मुजकिर और कुछ अज्ञात लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत उनके घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। उधर नूर आलम ने भी युवती पर मुकदमे में फंसा कर धन उगाही का आरोप लगाया है ।