इकौना: चेतिया मुरार मोहरनिया डीह मे सगे बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, शव को पीएम के लिए भेज जाँच मे जुटी पुलिस
चेतिया मुरार मोहरनिया डीह में सगे बेटे पर पिता की हत्या का आरोप लगा है, बताया जा रहा की पिता शराब के नशे में बेटे और पत्नी से मारपीट कर रहा था। वहीं बीच बचाव करने गए बेटे के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई है।