बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में 28 फरवरी को नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर में प्रस्तावित विशाल जनसभा एवं लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने