पंडारक: STF और पंडारक पुलिस ने 4 हथियार, 140 जिंदा कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार किए; बड़ी वारदात की थी तैयारी
Pandarak, Patna | Jul 29, 2026 एस टी एफ और पंडारक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। सूचना के आधार पर भगवतीपुर करमौर गांव में की गई छापेमारी में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने लगभग 2 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी दयानंद पासवान और उसका पुत्र अभिषेक कुमार किसी बड़ी आपराधिक वारदात कारित करने की तैयारी थी।