जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, कुमारडुंगी प्रखंड के विभिन्न दुकान में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी की गई। जिसमें नोवामुंडी प्रखंड में 2000 का जुर्माना और 6000 का अवैध तंबाकू पदार्थ को विनष्ट किया गया। जगन्नाथपुर प्रखंड में 06 दुकानदारों से 2700 रुपए का जुर्माना वसूला गया।