रामानुजगंज: 30वीं बार किया रक्तदान, दो अन्य सदस्यों ने भी बढ़ाया कदम
रामानुजगंज बुधवार रक्तदाता सेवा समिति के संस्थापक सदस्य एवं उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप कुशवाहा ने 10 नवंबर को अपने 58वें जन्मदिन पर जिला अस्पताल में 30वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर समिति के सचिव अविनाश गुप्ता ने 16वीं और कोषाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने 11वीं बार रक्तदान किया। वहीं एक्सिस बैंक के मैनेजर संदीप सिंह ने भी रक्तदान किया