मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी चमन अली पुत्र मुनीम अली का रविवार की सुबह लगभग 7:30 बजे जसराना रोड पर खेत के पास संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है।