मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर निवासी सुमित पुत्र अवनीश कुमार बीती शनिवार की रात 8:30 बजे नगला बलसिंह के पास पैदल चक्की पर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।