मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बाईकों के भिडंत में उदेतपुर हवई निवासी स्वदेश पुत्र रामवीर सिंह अपना काम करके बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी सत्कार पैलेस के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार स्वदेश घायल हो गए। घायल स्वदेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।