मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से दो भाई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुरावली थाना क्षेत्र के नगला इमिलिया निवासी बाइक सवार अंकित पुत्र ताले वर्षी और सौरभ पुत्र ताले वर्षी दोनों लोग अपनी ससुराल से घर वापस बाइक से लौट रहे थे। तभी बिलो के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार डॉक्टरो के द्वारा किया जा रहा है।