मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को मारी टक्कर, युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योति रोड पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से धाराऊ निवासी रवि पुत्र सुरेश पैदल अपने घर वापस आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक में उनको टक्कर मार दी जिससे रवि घायल हो गए घायल रवि को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।