मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल
कस्बा ओछा निवासी योगेश पुत्र राम सेवक ओर विशाल पुत्र सुरेश बीती शनिवार की शाम बाइक से सवार होकर ज्योति से गांव जा रहे थे। जैसे हवेली मोड के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें विशाल की मौत हो गई और योगेश घायल हो गया। जिसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।