बैरगनियां: बैरगनिया में तिरहुत स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदाताओं में उत्साह, सुबह से मतदान केंद्र पर भीड़
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बैरगनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही स्नातक मतदाताओं की कतार लगी हुई है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।