घोड़ाडोंगरी: मेहकार और रानीपुर गांव के बीच बाइक ने साइकिल को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के मेहकार और रानीपुर गांव के बीच रविवार शाम करीब 5 बजे बाइक ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस ने बाइक सवार घायल युवक चोपना निवासी अनीश सरकार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं साइकिल सवार व्यक्ति को मामूली चोट आई।