घोड़ाडोंगरी: हीरावाड़ी गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर पहिए की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
हीरावाड़ी गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर पहिए की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार को शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी में बताया कि हीरावाड़ी गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर पहिए की चपेट में आने से कुही गांव निवासी सुखदेव उइके की मौत हो गई।