घोड़ाडोंगरी: चोपना और पूंजी गांव में लोकसभा चुनाव को लेकर मेघालय पुलिस ने चोपना पुलिस के साथ निकाली रैली
घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना और पूंजी गांव में शनिवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मेघालय पुलिस ने चोपना पुलिस के साथ रैली निकाली। रैली निकालकर लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाने की अपील की गई।चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मेघालय पुलिस ने चोपना पुलिस के साथ चोपना एवं पूंजी में रैली निकाली।