घोड़ाडोंगरी: नगरपालिका परिषद सारणी ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, पाथाखेड़ा में रन फार वोट मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन
नगरपालिका परिषद सारणी ने शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पाथाखेड़ा में रन फार वोट मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया गया। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।