कोंडागांव: कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर छाया संकट, 581 NHM कर्मचारी DNK मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
जिला मुख्यालय कोंडागांव के DNK ग्राउंड में छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ के द्वारा 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आज सोमवार 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू किया गया है। इस बारे में जिला अध्यक्ष संतोष पोयाम ने बताया कि उनकी 10 सूत्रीय मांग जिसमें से प्रमुख संविलियन एवं स्थाईकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण,कार्य मूल्यांकन