महाराजपुर: सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने विवाह घरों की जाँच की
एसपी अगम जैन के निर्देश पर गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विवाह घरों को चेक किया है। यह चेकिंग सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने आज 2 दिसंबर शाम 7:00 बजे की है। चेकिंग में सुरक्षा के सभी मानकों को पुलिस ने देखा और संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।