घिरोर: औछा में सड़क पर जानवर से बाइक टकराने से युवा गंभीर घायल, सैफई पीजीआई किया गया रेफर
औछा थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे युवक के बाइक के सामने जानवर आ जाने से बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया किसी ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और एंबुलेंस के द्वारा घायल को जिला अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कर दिया गया जहां ज्यादा हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रेफर किया है