मोहनलालगंज: गोसाईगंज में होली के दिन महिला पुजारी की हत्या, हाथ-पैर तोड़े गए, सिर फोड़ा गया, जांच में जुटी पुलिस
गोसाईगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि गोसाईगंज क्षेत्र में स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में होली के दिन पुजारी की हत्या कर दी गई है। उसके हाथ-पैर तोड़े गए हैं। सिर में चोट के निशान हैं। मृतका पुजारी गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर बिरहा गांव में झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में सेवा करती थी। पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी है।