मोहनलालगंज: गोसाईगंज में रंग-गुलाल की बहार, ग्राम घुसकर में जमकर मनाया गया होली का त्योहार
गोसाईगंज के ग्राम घुसकर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बाटी हैं। पारंपरिक गीतों की धुन पर लोग नाच-गाना किए। ग्रामीण टोलियां गाजे-बाजे के साथ घर-घर जाकर सभी को रंग लगाई और इस दौरान पूरे गांव में होली की रंगीन मस्ती का माहौल बना हुआ था। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं भी दी है।