मोहनलालगंज: होली-ईद के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर एसीपी गोसाईगंज ने संवेदनशील स्थानों पर किया फ्लैग मार्च
गोसाईगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया की गोसाईगंज क्षेत्र में होली और ईद त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसी दौरान एसीपी गोसाईगंज ऋषभ रूनवाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान अफवाह या सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।