मोहनलालगंज: गोसाईगंज में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, हिंदू परिवार ने कराया रोजा इफ्तार और होली की बधाई भी दी
गोसाईगंज के सलेमपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। नारेपार गांव के दिनेश यादव ने रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया। इस दौरान सलेमपुर, गंगागंज, गोसाईगंज, अमेठी और हरदोईया से बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। इफ्तार के बाद सभी ने उनके घर पर नमाज अदा की है।